शिवपुरी। सकलपुर थाना सतनबाड़ा की रहने वालले मासूम बच्ची मनियर में आयोजित माला पूजन के कार्यक्रम में अपनी दादी के साथ आई हुई थी। यहां माता पूजन में जाते समय वह अपनी दादी से बिछड़ गई और रास्ता भटक गई। और वह बस स्टैंड पर पहुंच गई। जब एक बस के ड्रायवर ने बच्ची को अकेले देखा तो तुरंत उसे लेकर डायल 100 के पायलट रवि ित्रपाठी व कोस्टाफ पवन जाट के पास लेकर पहुंचा। जब डायल 100 के स्टाफ ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मनियर में आई थी और रास्ता भटक गई है। जिस पर डायल 100 बच्ची को मनियर ले गए और सकुशल उसे दादी को सौंप दिया। बच्ची के परिजनों ने डायल 100 का धन्यवाद ज्ञापित किया।

माता पूजन में आई बच्ची हुई लापता, डायल 100 की मदद से सकुल परिजनों तक पहुंची / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- महिला बाल विकास और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दो गांवों में रुकवाए बाल विवाह / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते कल इन क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद / Shivpuri News
- चिंताहरण हनुमान मंदिर में चोरी, भगवान के चांदी के गहने ले उड़े चोर, रन्नौद में आस्था पर प्रहार, मंदिर का ताला तोड़कर वारदात / Shivpuri News
- दबंगों के कब्जे से मुक्त हुई गरीब की निजी भूमि, एसडीएम अनुपम शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई / Shivpuri News





Be First to Comment