शिवपुरी। जीएमसी हॉस्पिटल शिवपुरी में भर्ती छह साल की बच्ची की शनिवार की दोपहर मौत हो गई। पिता का आरोप है कि नर्स की लापरवाही के कारण उसकी बेटी की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक कामिनी (6) पुत्र राजेश जाटव निवासी ग्राम गूगरीपुरा की शनिवार की दोपहर 1 बजे मौत हो गई। पिता राजेश जाटव का कहना है कि झटके की बीमारी के कारण बेटी कामिनी तीन दिन से वेंटीलेटर पर भर्ती थी। सुबह होश आ गया था और पल्स भी ठीक चल रही थी। दोपहर को नर्स आई और मालिश की बात कहकर वेंटीलेटर हिला दिया। करीब 5 मिनट के भीतर ही बच्ची की मौत हो गई। पिता के अनुसार नर्स को बताया कि डॉक्टर ने मना किया है। लेकिन नर्स कहने लगी कि डॉक्टर तुम हो या हम और बात नहीं मानी। नर्स की लापरवाही से बेटी की मौत हो गई। वहीं जीएमसी अस्पताल प्रबंधन लापरवाही संबंधी बात से इनकार कर रहा है।

बच्ची की मौत, पिता ने नर्स पर लगाया आरोप:झटके की बीमारी के चलते 6 दिन से वेंटीलेटर पर थी बच्ची / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment