शिवपुरी की प्रियंका ने हॉकी मैच में किये सर्वाधिक 15 गोल
ग्वालियर ने सागर को 13-0, मुरैना ने दमोह को 4-3,
तथा गुना ने दमोह को 4-0 से हराया
दूधिया रोशनी में होगा सेमीफायनल व फायनल मुकाबला
खेल और युवा कल्याण विभाग की माननीया मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, म.प्र. शासन के अथक प्रयासों से हॉकी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में संचालित हॉकी फीडर सेंटर के मध्य इंटर हॉकी फीडर सेंटर बालक/बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चन्देल जी के मार्गदर्शन में दिनांक 24.11.2021 से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर के हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आयोजित की जा रही है, जिसके दूसरे चरण में पूुल ए एवं बी के मैच आज प्रातः 7.00 बजे से बालिका वर्ग की लीग मैच आयोजित की गई जिसमें पहला मैच ग्वालियर विरूद्ध सागर के बीच खेला गया, जिसमें ग्वालियर ने सागर को 13-0 से हरा कर यह मैच जीत लिया। जिसमेें ग्वालियर की ओर से पूनम पाल ने 8, खुशी किरार ने 3, निकिता कुशवाह ने 02 गोल किये। वही दूसरा मैच दमोह विरूद्ध मुरैना के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। अंत में मुरैना ने दमोह को 4-3 से हरा कर यह मैच अपने नाम किया। मुरैना की ओर से सुजाता ने 04 गोल किये। वहीं दमोह की ओर से दिव्या ने 2 तथा शाम्या ने 1 गोल किया। तीसरा मैच ग्वालियर विरूद्ध शिवपुरी के बीच खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमों ने अच्छा खेल खेलते हुए हॉफ टाईम तक 1-1 की बराबरी पर रही। तीसरे हॉफ तक दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। अंतिम समय में ग्वालियर ने गोल दाग कर यह मैच 3-2 से जीत लिया। ग्वालियर की ओर से पूनम पाल ने 02 तथा खुशी किरार ने 1 गोल किया। शिवपुरी की ओर से तमन्ना व रोली ने 1-1 गोल किया। दोपहर पश्चात् दमोह विरूद्ध गुना के बीच चौथा मैच खेला गया, जिसमेें गुना ने दमोह को 4-0 से हराकर यह मैच जीत लिया। गुना की ओर से भावना ने 2 तथा रितिका व रेशमा ने 1-1 गोल किया। वहीं पांचवा मैच शिवपुरी विरूद्ध सागर के बीच खेला गया, जिसमें शिवपुरी के खिलाड़ियों ने शुरूआत से ही सागर की टीम पर दबदबा बनाये रखा और शानदार खेल खेलते हुए लगातार एक के बाद एक गोल कर सागर को 19-0 से हरा दिया। शिवपुरी की ओर से प्रियंका वाल्मिक ने सर्वाधिक 15 गोल, नंदनी वाल्मिक ने 3 तथा नम्रता पैकरा ने 1 गोल किया। शिवपुरी की ओर से एक मैच में सर्वाधिक 15 गोल करने पर अधिकारी, कर्मचारी ने दी खिलाड़ी व प्रशिक्षक को बधाई। आज के दिन का अंतिम मैच मुरैना विरूद्ध गुना के बीच दूुधिया रोशनी में समाचार लिखे जाने तक खेला जा रहा है।
इस अवसर पर पुलिस विभाग की एस.आई. गायत्री इटोरिया, बृजेन्द्र सिंह , ग्वालियर से श्रीमती संगीता दीक्षित, वरिष्ठ खिलाड़ी श्री छोटे खां, सागर से बनफीस खान,डॉली अवस्थी,गुना से सुनीता कंवर, मुरैना से अविनाश राजावत, श्रीमती राजकुमारी, दमोह से आरती शिंदे, रियाज खान प्रशिक्षक तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी तथा वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी के दूसरे चरण में बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता आज से प्रारंभ की गई जिसमें शिवपुरी जोन के अंतर्गत-मुरैना, ग्वालियर, गुना, सागर, दमोह एवं शिवपुरी बालिका वर्ग के खिलाड़ी सम्मिलित हुए। जिसमें सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन एवं खेल को खेल भावना से खेला। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज के दिन का 5वां लीग मैच खेला गया, जिसमें एक मैच में सर्वाधिक 15 गोल शिवपुरी की बालिका खिलाड़ी प्रियंका वाल्मिक ने किये। प्रातः 7.00 बजे से शेष बचे लीग मैच प्रारंभ किये जायेगे। उसके उपरांत दोपहर पश्चात् तीसरे स्थान एवं सेमीफायनल मैच खेले जायेगे। तथा रात्रि में 8 बजे से दूधिया रोशनी में पहली बार हॉकी मैच का फायनल मुकाबला होगा। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने जिले के युवा खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मैच का आनंद ले एवं खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाये। कार्यक्रम का संचालन एवं कामेन्ट्री गिरीश मिश्रा मामा व कमल सिंह बाथम ने की।






Be First to Comment