शिवपुरी। गमगीन परिवारों के गम में शामिल होने शोक व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाने शिवपुरी में शोकाकुल परिवारों के बीच पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू पहुंचे। इस दौरान वह बैंक कॉलोनी में कांग्रेस नेता अशोक भार्गव के भतीजे के निधन पर तथा गांधी कॉलोनी में युवा नेता सोनू शर्मा के भाई एवं बरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर शर्मा के निधन पर तथा बस स्टेण्ड चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस सचिव भरत रावत की भाभी के निधन पर एवं सिंह निबास में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुराज रावत की माताजी के निधन पर इनके निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों को धैर्य बंधाया। कक्काजू ने कहा कि दुख की इस इस घड़ी में मैं आपके साथ हूं तथा मेरे लायक कभी भी कोई सेवा की जरूरत हो तो में हमेशा आपके साथ हूं। इस अवसर पर साथ में जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, बरिष्ठ उपाध्यक्ष बासित अली,जिला प्रवक्ता चौकसे,बरिष्ठ नेता विजय सिंह चौहान,रामकुमार सिंह यादव,एपीएस चौहान ,केके खण्डेलबाल, आलोक शुक्ला,अमित शिवहरे,आशीष शर्मा ,मुकेश उदैया आदि साथ में उपस्थित रहे ।

गमगीन परिवारों में शोक व्यक्त करने और ढांढ़स बंधाने आए केपी सिंह कक्काजू / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment