शिवपुरी। शिक्षा की अलख व गलत के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात बच्चों को सिखाने वाला शिक्षक आज खुद ही भ्रष्टाचार को लेकर परेशान हो गया कि वह खुद ही आमरण अनशन पर बैठ गया। मामला दिनारा क्षेत्र के थोबन का डरा में पदस्थ प्रा.शि. राजकमल शर्मा से जुड़ा हुआ है। अनशन पर बैठे शिक्षक राजकमल शर्मा का कहना है कि संकुल पद पदस्थ बाबू प्रमोद कुमार श्रीवास्तव द्वारा सर्विस बुक पर ठप्पा लगाने व उसका 7वें वेतनमान का एरियर निकलवाए जाने के लिए 20 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है। मामले को लेकर कई बार प्राचार्य व सकुल में अपनी मौखिक शिकायत दर्ज करवाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिक्षक राजकमल शर्मा का कहना है कि उसके पास बाबू को देने के लिए रुपए नहीं है और बिना रुपए लिए वह काम नहीं कर रहा है। इससे परेशान होकर शिक्षक दिनारा हायर सेकण्डरी स्कूल दिनारा पर टेंट, तंबू तानकर आमरण अनशन पर बैठ गया। वहीं मामले को लेकर प्रभारी प्राचार्य अशोक कबीर से बातचीत की गई तो उन्होंने जानकारी होने से मना कर दिया और कहा कि सभी का काम हो रहा है, ऊपर से जिन लोगों की सर्विस बुक पर ठप्पा लगकर आ रहा है उन्हें दी जा रही है जो शेष रह गई हैं वह जल्द ही आ जाएगी।

बाबू मांग रहा कमीशन, शिक्षक बैठा आमरण अनशन पर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment