Press "Enter" to skip to content

अतिक्रमण हटाने गए नपा के अमले से हलवाई ने की अभद्रता, सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्री तक की धमकी दी , केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी।  अवैध अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम के साथ झांसी तिराहे पर सेसईवाला के नाम से संचालित नाश्ते की दुकान के मालिक ने अभद्रता कर दी। संचालक मनोज गुप्ता सेसईवाले ने टीम को गालियां दीं और मारपीट पर आमदा हो गए। इनता ही नहीं उन्होंने नपा के वाहन से अपनी बेंच उठाकर फेंक दी। मनोज गुप्ता यहीं नहीं रुके और कहा कि 181 लगा दूंगा मुख्यमंत्री यहां आ जाएगा। 5 मिनट में यहां राजे बुला दूंगा।

नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हर दिन सुबह और शाम को सीएमओ शैलेश अवस्थी शहर में भ्रमण कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 8.20 पर गांधी पेट्रोल पंप के सामने मनोज गुप्ता सेसईवाले के यहां पहुंचे। मनोज गुप्ता ने दीपावली पर आगे तक टेंट लगाने की अनुमति ली थी। नपा ने यह अनुमति 2-3 दिन के लिए दी थी। अब दीपावली को महीनों बीत जाने के बाद भी मनोज गुप्ता दुकान के आगे तक टेंट लगाकर दुकान चला रहा था। यहां पर गंदगी भी फैल रही थी। जब सीएमओ वहां पहुंचे तो उन्होंने चालान काटने की बात कही। साथ ही सड़क तक रखा हुआ सामान नगर पालिका का अमला गाड़ी में रखने लगा। इस पर मनोज गुप्ता नपाकमर्िेयों को गाली देने लगे और मारपीट पर आमदा हो गए। इस दौरान वहीं पास में शिव फास्ट फूड कॉर्नर चलाने वाला मुन्नााराजा मनोज गुप्ता को उकसाता रहा। इस मामले में पुरानी शिवपुरी बीट के सफाई दरोगा हरिशंकर लोट पुत्र रंगीलाल उम्र 55 साल फरियादी बने हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मनोज गुप्ता और मुन्नाा राजा पर 353, 294 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

इनका कहना है

दुकानदार को दीपावली के समय पर आगे तक टेंट लगाने की अनुमति दी गई थी। दो-तीन दिन बाद यह स्वतः ही निरस्त हो जाती है। दीपावली को लंबा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक आगे टेंट लगाया हुआ था। इससे शहर का यातायात बाधित होता है। इसे लेकर दुकानदार को नोटिस भी दिए जा चुके थे। उनके द्वारा टीम के साथ अभद्रता की गई जिस पर मामला दर्ज कराया है।

– शैलेश अवस्थी, सीएमओ

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!