Press "Enter" to skip to content

बुजुर्ग पर लगाया तार फेंसिंग तोड़ने का आरोप, मना किया तो घर जाकर परिवार सहित पीटा / Shivpuri News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टीला करैरा में खेत की तार फेसिंग तोड़ने के शक में खेत मालिक व उसके परिवार ने बुजुर्ग की मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपितों ने बुजुर्ग के घर जाकर परिवार के सदस्यों की भी लाठी व लात-घूसों से मारपीट की। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

करैरा। सोहनलाल पुत्र मोतीलाल जाटव 77 वर्ष निवासी शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास टीला रोड करैरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि 26 नवंबर को दोपहर 3 बजे के करीब जब मै। परिवार सहित अपने सागर ताल वाले कुआ खेत पर थे तभी पडोस के रामचरण जाटव एवं राजेंद्र जाटव मिले। उन्होंने कहा कि खेत की तार फेंसिंग किसने तोड़ी है। जिस पर हमने कहा इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। इसी बात को लेकर रामचरण व राजेंद्र गाली-गलौंज करने लगे। लेकिन उस समय हमने कुछ नहीं कहा और अपने घर वापस आ गए। फिर शाम करीब 7:30 बजे रामचरण जाटव, राजेंद्र, संगीता, छाया जाटव हमारे घर के पास आ गए और फिर से हम लोगों के साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब हम घर से बाहर आए और गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर हमारी लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी जिससे हम चोटिल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!