-पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया
शिवपुरी । भौंती थाना क्षेत्र के खंडेला गांव में अपने मायके से विवाहिता लापता हो गई है। वह उस समय लापता हुई, जब उसका पति उसे लेने गया। सामान भी पैक कर लिया गया। सुबह हुआ तो पता चला कि पुष्पा गायब है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुष्पा पत्नी भूरा गुर्जर निवासी ग्राम जमदेरा तहसील ईशागढ़ जिला अशोकनगर अपने मायके भौंती के खंडेला गांव आई थी। मंगलवार की शाम पति भूरा गुर्जर उसे लेने के लिए खंडेला गांव गया था। उस समय पुष्पा घर पर ही थी। बताया जाता है कि ससुराल जाने के लिए पुष्पा गुर्जर सामान पैक करती हुई नजर आई थी। लेकिन जब सुबह भूरा गुर्जर जागा और उसने पुष्पा की तलाश की तो वह गायब मिली। पति ने पुलिस थाना भौंती को मामले की सूचना दे दी है। बताया जाता है कि तीन साल पहले ही पुष्पा और भूरा गुर्जर की शादी हुई थी।






Be First to Comment