Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : सब्जी खरीदने आई वृद्धा में बाइक चालक ने मारी टक्कर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के अमोलपठा थाना क्षेत्र में एक बाइक चालक ने वृद्धा में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल होकर बेहोश हो गई। परिजन वृद्धा को जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। वहीं बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

धनपाल निवासी आमोलपठा ने बताया कि गुरूवार को उसकी मां विशु बस स्टैंड पर सब्जी खरीदने गई हुई थी। यहां एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए मां में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और मां को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया।

 

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!