शिवपुरी। खबर देहात थाना शिवपुरी से आ रही है। यहां बुधवार सुबह एक कंटेनर होटल में जा घुसा जिसमें चालक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद हरियाणा से एक कंटेनर शिवपुरी की ओर आ रहा था। जब वह शिवपुरी आया तो चालक जुम्मा पुत्र चंदू खान 55 वर्ष निवासी फरीदाबाद का नियंत्रण कंटेनर पर से खो गया जिससे वह भैया होटल में जा घुसा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कंटेनर के चालक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।






Be First to Comment