शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में बैराड़ के ग्राम सड़ एवं ग्राम बेरदा के ग्रामीण पहुंचे। यहां उन्होंने सेल्समैन सुनील, देवेंद्र यादव, पुष्पेंद्र व अनूप पर चार माह से राशन न बांटने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री की तरफ से जो 5 किलो राशन मिलता है वह भी 7 महीने से नहीं दिया गया है। इसलिए सेल्समैन पर कार्रवाई की जाए।
ग्रामीण दौलत राम, दर्शन, रामप्रसाद, कन्हैया, श्रीलाल, जगन्नाथ, नबाव, वासुदेव आदि ने बताया कि जब सेल्समैन से राशन मांगने गए तो उसका कहना था कि तुम्हें जो दिखे कर लेना हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हमारे मंत्री से संबध है और अपनी मर्जी से ही राशन का वितरण करेंगे। मामले को लेकर हमने एसडीएम से लेकर मंत्री राठखेड़ा तक को आवेदन दिया लेकन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। साहब… हम ग्रामीण है और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। अत: मामले में सैल्समैन पर कार्रवाई कर राशन दिलवाया जाए।






Be First to Comment