Press "Enter" to skip to content

साहब…! हमें बचाओ, गांव के रावतों ने जबरन कब्जाकर जोत ली जमीन, दे रहे जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हमें बचा लो। गांव के दबंग रावतों ने हमारी जमीन को जोत लिया। जब जमीन वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौंज की और कहा कि तुम्हें जो दिखाई दे वह कर लो, कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अब आपके पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं। मामले में कार्रवाई की जाए और हमें हमारी जमीन वापस दिलवाई जाए। यह कहना था शिवकली पत्नी नारायण रावत निवासी ग्राम खोदा थाना बैराड़ का जो मंगलवार काे आयोजित जनसुनवाई में एसपी के पास अपनी फरियाद लेकर आई थी।

शिवकली ने बताया कि उसकी भूमि ग्राम खाोदा में िस्थत है। इस जमीन पर बनवारी पुत्र ताराचंद, सिरनाम पुत्र खेरूसिंह, विमल पुत्र बनवारी रावत ने जबरन कब्जा कर लिया है और उसे जोत रहे हैं। इस जमीन पर दबंगों ने गेहूं, सरसों उगा रहे हैं। हम हमने जमीन वापस मांगी तो परिवार को जान से मारने की धमकी दी और हमें आने-जाने नहीं दिया जा रहा है, कहते हैं कहीं गए तो गोली से मार देंगे। मामले को लेकर थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही। अगर भविष्य में कोई घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार पुलिस व प्रशाासन होगा। इसलिए मामले में कार्रवाई करवाकर हमारी जमीन वापस दिलवाई जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!