शिवपुरी। किरन पत्नी देवेंद्र निवासी गाम नयागांव थाना नाराहट जिला ललितपुर मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई। यहां अपनी फरियाद सुनाते हुए किरन ने बताया कि उसके पति की मौत एक्सीडेंट के कारण 17 अक्टूबर 2021 को हो गई थी। पति के बौद के बाद से ससुर महेंद्र, सास ममता, पत्नी महेंद्र, जेठ बंटू, देवर हनमत, नंद अंजली, जेठानी सुषमा, देवरानी सिवानी आए दिन परेशान कर रहे हैं। अगर मैं कुछ कहती हूं तो गाली-गलौंज कर मारपीट करते हैं। साहब…! मैं गर्भवती हूं 30 अक्टूबर को जब मैं अपनी कमरे में सो रही थी तभी रात 11 बजे सभी एकत्रित होकर आए और मेरी लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे शरीर में जगह-जगह चोटें आईं है। मारपीट के बाद मेरे सारे जेवर छुड़ा लिए और घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि वापस आई तो जान से मार देंगे कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। किरन ने बताया कि पति की मौत के बाद उसके पास जीवन जीने के लिए कोई सहारा नहीं है। अत: उसकी मदद की जाए व उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पति के मौत के बाद बहू पर ससुरालियों के जूल्म, मारपीट कर घर से निकाला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- लिव-इन पार्टनर पर युवती और 3 माह की बच्ची के अपहरण का आरोप, हथियारबंद साथियों संग घर में घुसकर मारपीट / Shivpuri News
- प्रमाण पत्र पर साइन कराने पहुंचे ग्रामीण से सचिव की दबंगई, मासूम बच्ची के सामने दीं गालियां; वीडियो वायरल / Shivpuri News
- शिवपुरी में मजदूरी के पैसों के विवाद में युवक की मौत, लुहांगी से मारपीट / Shivpuri News
- “कलेक्टर साहब ध्यान दीजिए: कोर्ट रोड कन्या स्कूल की प्राचार्य डेढ़ घंटे लेट, 50 अतिथि शिक्षक करते रहे इंतजार” / Shivpuri News
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment