
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने एसबीआई बैंक के बाहर से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मानपाल पुत्र गोपाल प्रभारी निवासी वार्ड नं. 15 नरवर ने बताया कि 12 जनवरी को दोपहर के समय वह बैंक गए हुए थे। यहां उन्होंने बाइक को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। जब वह वाहन आए तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवया।






Be First to Comment