शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के ग्राम खजूरी से आ रही है। यहां पांच बच्चों की मां को सर्प ने डस लिया। गंभीर अवस्था में उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के परिजन शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और वह घर पर अकेली थी।
कमलेश पत्नी कालू कुशवाह 30 वर्ष रविवार की रात घर पर थी। परिजन शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जब वह लौटकर आए तो देखा कि कमलेश के मुंह से झाग निकल रहे हैं। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया लेकिन डॉक्टर उसे बचान हीं सके। महिला के रिश्तेदार गणेश खजूरी ने बताया कि महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी तभी किसी सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी लगते ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन वह बच नहीं सकी।






Be First to Comment