शिवपुरी। रविवार की शाम जिले की खनियांधाना तहसील के पिपलौदा गांव में जंगल से सटे खेतों में काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बलवीर सिंह यादव व जगभान सिंह यादव पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
किसान ने बमुश्किल खुद को तेंदुए के चंगुल से मुक्त कराया, जिसके बाद ग्रामीण को इलाज के लिए अशोकनगर ले जाया गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में आसपास सर्चिंग करते हुए सायरन बजाकर उसे वहां से भगाया।
ग्रामीणों के अनुसार यह तेंदुआ पूर्व में भी खेतों के आसपास देखा गया है और बीते एक महीने में कई जानवरों व मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। यह तेंदुआ पूर्व में भी खनियांधाना के ग्राम हरथोन, पिपरोदा आलम, पातीचक में देखा गया है। इस घटना के बाद अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र के गांवों के लोगों में भी दहशत का माहौल है।






Be First to Comment