शिवपुरी। खबर पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नगैरा से आ रही है। यहां अतिक्रमण से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रीतम पुत्र आनंदी जाटव 30 वर्ष निवासी ग्राम नगैरा थाना पिछोर ने बताया कि गांव के रहने वाले रामदास व उसकी पत्नी कमला जाटव ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया। अतिक्रमण के कारण रास्ता सकरा हो गया और आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार रामदास जाटव से कहा लेकिन उसने एक न सुनी। इसके बाद प्रीतम शुक्रवार को रामदास के पास गया और अतिक्रमण हटाने के लिए बोला जिस पर रामदास ने कहा कि वह अतिक्रमण नहीं हटाएगा अगर कहीं शिकायत की तो वह अपनी पत्नी को थाने भेजकर झूठा बलात्कार का केस दर्ज करवा देगा। इस बात से प्रीतम इतना डर गया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब हालत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।






Be First to Comment