शिवपुरी। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर जिला अस्पताल से आ रही है। यहां दूसरी बार लापरवाही की वजह से मरीजों के पर्चे खो गए। वहीं पर्चे खो जाने के बाद नर्सों ने मरीजों की परेड करवा दी।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जब डॉक्टर मरीजों को चैक करने आए तो पता चला कि उनके पर्चे ही नहीं है। पर्चे नहीं होने के कारण डॉक्टर उन्हें बिना देखे ही चले गए। वहीं जब मरीजों ने नर्सों से पर्चे मांगे तो उन्हें बिल्डिंग के ऊपर-नीचे चक्कर लगवाकर परेड करवा दी। इस अव्यवस्था से मरीज काफी नाराज देखे और अस्पताल प्रबंधन को कोसते नजर आए।
अस्पताल में भर्ती मरीज ओमप्रकाश ओझा निवासी गणेश कॉलोनी ने बताया कि वह पेट दर्द की शिकायत को लेकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। सुबह उसका इलाज का पर्चा गुम हो गया। जब उसने पर्चे के बारे में मौजूद स्टाफ से पूछताछ की तो बिल्डिंग के ऊपर-नीचे लगभग 10 से ज्यादा बार चक्कर कटवा दिए। इसी तरह कुसुमसिंह शुक्रवार की रात बीपी बढ़ने की शिकायत को लेकर अस्पताल आई। यहां जब डॉक्टरों ने उसका चैकअप किया तो बीपी बढ़ा हुआ था जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जब सुबह डॉक्टर राउंड पर आए और कुसुम का पर्चा मांगा तो वह नहीं मिला और बिना चैकअप के ही डॉक्टर जाने लगे। जब डॉक्टरों से कुसुम ने बीपी नापने को कहा तो मना कर दिया गया। इसके कुसुम का बेटा घर से बीपी की मशीन लाया और बीपी चैक किया। वहीं बैराड़ निवासी राकेश सेन ने जहर खा लिया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन पर्चा खो जाने की वजह से उसका भी उपचार नहीं हो सकता। अस्पताल प्रबंधन की अव्यवस्था को लेकर मरीज काफी नाराज दिखे।






Be First to Comment