शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां खाती बाबा मंदिर से खना खाकर लौट रहे पिता-पुत्र पर गांव के ही लोगों ने हमला कर दिया। घटना में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। वहीं पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का कारण युवक द्वारा मारपीट करने वाले लोगों को हाइवे से जाली चुराते हुए देख लिया था और उनसे जाली छुड़वाकर सही जगह रखवा दी थी।
जिला अस्पताल में भर्ती आनंद शर्मा 30 वर्ष ने बताया कि गुरूवार रात के समय वह अपने पिता केशव प्रसाद शर्मा 70 वर्ष के साथ खाली बाबा मंदिर से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी सलैया के पास कुछ लोगों ने बाइक के आगे ट्रेक्टर लगा दिया। जिस पर आनंद साइड से बाइल को निकालने लगा। इतने में एक युवक ने उसके हाथ में सरिया मार दिया जिससे वह बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद अन्य युवक भी आ गए और लाठी व सरियों से हमला कर दिया। घटना में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। आनंद ने बताया कि हमला करने वाले गांव के ही लोग थे जिनमें दिनेश लोधी, कदम लोधी, सुरेंद्र लोधी, कल्लू, नवल व अन्य शामिल थे। धर्मेन्द्र के अनुसार उसने उक्त लोगों को हाइवे से जालियां चुराते हुए देख लिया था। उक्त लोग डर गए कि यह थाने में शिकायत न कर दे इसलिए इस घटना को अंजाम दिया।






Be First to Comment