शिवपुरी। कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। इसलिए धरती पर डॉक्टरों को भगवान का दर्जा मिला हुआ है। ऐसी एक मिशाल पेश की पिछोर अस्पताल में पदस्थ डॉ. बृजेश शर्मा ने। यहां एक गर्भवती महिला को सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत थी। इस दौरान महिला को ब्लड की आवश्यकता थी लेकिन उस समय अस्पताल में एबी पॉजीटिव ब्लड नहीं था और महिला के परिजन भी ब्लड की व्यवस्था नहीं कर पाए। खून नहीं मिल पाने की वजह से महिला व बच्चे दोनाें की जान को खतरा हो गया था। लेकिन डॉ. बृजेश शर्मा उस महिला के लिए भगवान बनकर आए और उन्होंने अपना ब्लड डोनेट किया व महिला का ऑपरेशन किया। दो दिन बाद महिला अस्पताल से स्वस्थ होकर घर चली गई। इस ऑपरेशन में डॉ. ब्रजेश शर्मा की टीम में गायनिकोलॉजिस्ट डॉ. दीपा शर्मा, एनेस्थेटिक डॉ. बीटी चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स दिव्यराज श्रीवास्तव, सरोज वंशकार, ओटी अटेंडर राजेश भारती व लैब टेक्नीशियन जितेंद्र व्यास का सहयोग रहा

गर्भवती महिला को थी खून की जरूरत, नहीं मिला तो डॉ. बृजेश शर्मा ने किया ब्लड डाेनेट, फिर उन्हीं ने किया ऑपरेशन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment