Press "Enter" to skip to content

पति का अंतिम संस्कार मायके में कराने पर ससुरालियों से भिड़ बैठी पत्नी, जाने पूरा मामला../ Karera News

शिवपुरी। करैरा अनुविभाग के तहत आने वाले ग्राम सिरसौद में रहने वाली एक महिला के पति की मौत नहर में डूबने से गुरूवार को हो गई। मृतक के शव को पीएम के लिए ले जाया गया। जहां पत्नी और उसके ससुराल वाले मृतक के अंतिम संस्कार को लेकर आपस में भिड़ गए। पत्नी का कहना था कि उसके पति का अंतिम संस्कार मायके में ही किया जाए जबकि परिजन शव को अपने साथ ले जाकर ग्राम साजौर में अंतिम संस्कार करना चाहते थे। मामले को बढ़ता देख पुलिस बुलानी पड़ी यहां समझाईश के बाद मृतक का अंतिम संस्कार सिरसौद में ही किया गया।

वासुदेव 50 साल पुत्र बिहारीलाल लोधी निवासी ग्राम साजौर हाल निवास सिरसौद गुरूवार की दोपहर नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस पहुंची और पीएम कराने करैरा ले गई। शाम को लौटे तो मृतक के भतीजो ने पुलिस की गाडी रोक ली और मृतक के पैतृक गांव साजौर गांव में ही अंतिम संस्कार कराने की बात कही। लेकिन पत्नि सिरसौद में ही अंतिम संस्कार अपने मायके सिरसौद में करने की जिद पर अड गई। जब बात बिगड़ती दिखी तो पुलिस बीच में आई यहां समझाईश के बाद रात 9 बजे मृतक का अंतिम संस्कार सिरसौद गांव मे ही किया गया। मृतक वासुदेव की पत्नि कलावती लोधाी का कहना है कि उसके पति के नाम पर 50 बीघा जमीन हैंं। लडाई झगडे के कारण तीन चार महा पहले सिरसौद आकर रहने लगे थे। भतीजे मुकेश लोधी ने अपने चाचा की हत्या का आरोप लगाया हैं। वही बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!