Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर : सूखा राहत राशि महाघोटाला : तहसील कर्मचारी ने कर दिया 30 लाख का घाेटाला, परिचितों के खातों में डाली राशि / Shivpuri News

शिवपुरी। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पिछोर क्षेत्र से आ रही है। यहां तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 नायब नाजिर अजीत कुसुमी ने सूखा राहत राशि में बड़ा घोटाला कर दिया। जब मामले का पता तहसीलदार को पता चला तो पिछोर थाने में केस दर्ज करवाया है। यहां पुलिस ने धाेखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 नायब नाजिर अजीतराम कुसुमी ने 2018-19 में वितरित होने आई सूखा राहत राशि को किसानों के खातों में न डालते हुए अपने परिचितों के खातों में डाल दिया। यह मामले की जानकारी तहसीलदार महेशचंद गुप्ता को पता चली तो उन्होंने जांच-पड़ताल करवाई तो पता चला कि कर्मचारी के द्वारा करीब 29 लाख 99 हजार 415 रुपए की हितग्राहियों के खातों में न डालते हुए उन्हें परिचितों के खातों में डलवा दिया। घटना के बाद से कर्मचारी अजीतराम फरार है। वहीं मामले में पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!