शिवपुरी । जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मां जानकी सेना संगठन की महिला इकाई अध्यक्ष रंजना पचौरी के नेतृत्व में आदिवासी बस्ती में जाकर बच्चों को गर्म वस्त्र मिठाई एवं खिलौने वितरण किए गए, संगठन की महिला सदस्य जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बड़े गांव के पास आदिवासी बस्ती पहुंची जहां सभी ने आदिवासी बस्ती के बच्चों, महिलाओं ,पुरुषों को गर्म वस्त्र भेंट किए और फल वितरित किए , साथ ही मातृशक्ति ने वहां पर एकत्रित होकर शपथ भी ग्रहण की और शपथ के दौरान उन्होंने प्रतिज्ञा ली है कि वह बाल श्रम रोकेगी, बच्चों पर अत्याचार नहीं होने देंगी और बच्चों को पढ़ाई लिखाई में जितनी मदद हो सकेगी करेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन एवं ब्राह्मण महासभा संघ की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा पुरोहित,एवं ब्राह्मण महासभा संघ संभागीय महासचिव श्रीमती कंचन शर्मा ,श्रीमती सारिका रघुवंशी,श्रीमती सरोज जैन उपस्थित रही|

जानकी सेना संगठन एवं ब्राह्मण महासभा संघ की महिला सदस्यों ने नन्हे मुन्ने को सर्दी से बचाने बांटे गर्म वस्त्र / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment