शिवपुरी। मामला ग्वालियर क्षेत्र के मोहना से आ रहा है। यहां एक तलाकशुदा पति ने अपनी पत्नी को ग्वालियर के होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। जब महिला की दूसरी जगह शादी होने की बात चली तो पूर्व पति ने सोशल साइड पर महिला के अश्लील वीडियो डाल दिया। बताया जाता है कि महिला के पति ने 7 साल साथ रहने के बाद मनमुटाव होने पर तलाक ले लिया। दो साल बाद फिर पति उसे मिला, तो झांसा देकर दोस्ती कर ली। महिला का विश्वास जीत कर उसे होटल में मिलने बुलाया। यहां महिला के साथ उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। जब महिला के मायके वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, तो पूर्व पति ने उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत मोहना थाने में की है।
पुलिस के मुताबिक मोहना की रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी 2012 में शिवपुरी के रहने वाले युवक से हुई थी। 7 साल तक वह साथ रहे, लेकिन इसके बाद उनके बीच विवाद होने लगा। दोनों ने तलाक ले लिया। महिला अपने माता-पिता के साथ मायके में ही रह रही थी। दोनों ने एक दूसरे से कभी बात करने की कोशिश भी नहीं की।
सोशल मीडिया पर किए वायरल
कुछ दिन पहले महिला की शादी की बात एक अन्य युवक से चलने लगी, तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। जब इसका पता चला, तो वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। DSP विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। उस पर पुलिस ने आरोपी पूर्व पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।






Be First to Comment