शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मनियर इलाके में एक मां अपनी दो बेटियों के साथ ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। महिला के इस तरह टैंक पर चढ़ जाने से मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोहरी चौराहा निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति लक्ष्मण कुशवाह से पटवारी दीपक धाकड़ ने भगवती व रंजीत धाकड़ के नाम करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री सस्ते में करा दी। महिला मीना कुशवाह ने कहा कि अगर रजिस्ट्री कैंसिल नहीं की तो वह अपनी जान दे देगी। वहीं मौके की नजाकत को देखते हुए एसडीओपी व एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने महिला को विश्वास दिलाया कि रजिस्ट्री व पटवारी के खिलाफ जांच करवाई जाएगी और दोषी होने पर कार्रवाई कर रजिस्ट्री कैंसल कर दी जाएगी। अधिकारियों की समझाईश के बाद महिला नीचे उतर आई।

दो बेटियों के साथ जान देने टंकी पर चढ़ी महिला, कहा पटवारी ने धोखाधड़ी कर करोड़ों की जमीन लाखों में करवा दी दूसरे के नाम / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment