शिवपुरी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती के अवसर पर जन्मदिन के रूप में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन के द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 7 स्थित वाल्मीकि बस्ती में बच्चों के साथ मिलकर बाल दिवस कार्यक्रम मनाया। यहां महिला कांग्रेस ने यह आयोजन महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को जरूरतमंद हेतु उपयोगी जरूर लिखने पढ़ने हेतु शिक्षण सामग्री की किट, पेन प्रदाय की साथ ही बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर मिठाई के पैकेट , फल भी बांटे गए। यहां बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन के द्वारा बड़े ही सरल शब्दों में बच्चों को चाचा नेहरु के जीवन के बारे में बताया और कहा कि चाचा नेहरू बच्चों के लाड़ले थे उन्हें बच्चों से काफी लगाव था यही कारण कि प्रतिवर्ष पं जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों को सिर्फ स्कूलिंग शिक्षा पर्याप्त नहीं है इसके अलावा इन बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्यार और अपनेपन की जरूरत है इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं शहर अध्यक्ष राजकुमारी खान, जिला उपाध्यक्ष शिल्पी राठौर , जिला सचिव शिवानी राय, सेवा दल जिला अध्यक्ष रूपाली इस कार्यक्रम में शामिल होकर जयन्ती समारोह मनाया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन ने हरिजन बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment