Press "Enter" to skip to content

जिला कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती / Shivpuri News

शिवपुरी। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती को जिला कांग्रेस द्वारा श्रृद्वाभाव के साथ मनाया गया गया। गांधी आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम चाचा नेहरू के चित्र पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्यण कर पुष्प अर्पित किए उसके बाद राष्ट्रगीत जनगणमण गाया गया। बाद में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा ने पं. नेहरू के द्वारा देश की आजादी में उनके अमूल्य योगदान और उनके त्याग और समर्पण के बारे में विचार व्यक्त किए। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर चन्द्रकान्त शर्मा, विजय चौकसे, आजाद खान, मोइन खान, शिवानी राय, रूपाली खण्डेलबाल, राजकुमारी खान, शिल्पी राठौर, राजेश बिहारी पाठक, इन्दु जैन, प्रिया शिबहरे, बहादुर सिंह कुशवाह, हरीश खटीक, कृष्णा शाक्य, अशोक सिंह बेड़िया, विजय बाथम, रामप्रकाश शर्मा, देवेन्द्र सिंह खोड़, रईस खान आदि मौजूद रहे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!