Press "Enter" to skip to content

वार्ड 34 के रहवासियों ने मंत्री यशोधरा राजे से लगाई अतिक्रमण हटाने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 34 के रहवासियों ने मंत्री यशोधरा राजे से अपने क्षेत्र में फैल रहे अतिक्रमण को हटाने की गुहार लगाई है। वार्ड के रहवासियों ने बताया कि लाल कोठी के सामने िस्थत शासकीय आवास क्रमांक जी-5 एवं जी-6 के बीच में खाली शासकीय भूमि है। जिस पर कुछ लोगों द्वारा लोहे की स्टॉल रखकर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है जिससे शासकीय भूमि पर कूड़ा-करकट, सूअरों द्वारा इधर-उधर बिखरा कर आसपास गंदगी फैला दी जाती है। बारिश के मौसम में जल भराव की िस्थति होने से मोहल्ले में अनेक बीमारियों फैलने का भी भय बना हुआ है। इसलिए मंत्री यशोधरा राजे सिंिधया जी से निवेदन है कि वह हमारे क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाएं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!