शिवपुरी। लोक निर्माण विभाग एजेंसी के माध्यम से शहर में इन दिनों चल रहे उत्कृष्ट रोड के कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा अधूरी नाली छोड़े जाने से दुकानदारों का खासा नुकसान हुआ है। यह दुकानदार पिछले कई दिनों से लगातार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कार्य कर रही एजेंसी के ठेकेदार से इस संबंध में शिकायत कर चुके थे कि नाली अधूरी छोड़ने से बारिश होने पर उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा लेकिन ना तो लोक निर्माण विभाग ने सुध ली और ना ही ठेकेदार ने। जिसकी वजह से आज हुई बारिश से नाली का गंदा पानी दुकान के अंदर भर गया और दुकानदार का हजारों का सामान खराब हो गया।दुकान संचालक नितिन सिंघल का कहना है कि इस संबंध में वह पीडब्ल्यूडी विभाग के सभी अधिकारियों सहित ठेकेदार से कई बार गुहार लगा चुके थे लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की जिसकी वजह से आज उनका हजारों का नुकसान हो गया नितिन सिंघल ने जिला कलेक्टर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनः अपील की है कि वह जल्द से जल्द इस अधूरी नाली निर्माण को पूरा करें जिससे वर्षा के चलते जो आज उनका नुकसान हुआ है ऐसा नुकसान दोबारा ना हो।

उत्कृष्ठ रोड़ बना रहे ठेकेदार का निकृष्ठ कारनामा, महल कॉलोनी के वाहर अधूरी छोड़ी नाली, दुकानों में भरा पानी, कई बार कर चुके शिकायत, कोई सुनवाई नहीं, लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment