शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र के नौहरीखुर्द से आ रही है यहां दो लोग संपबैल से पानी की मोटर व केबिल चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 18 जून को शाम के समय संपबैल के पास भगवानदास व हेमंत आए और उसमें लगी मोटर व केबिल चुराकर ले गए। घटना की जानकारी लगते ही लोग कोतवाली थाने पहुंचे और मामले में चोरी का केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment