शिवपुरी। खबर इंदार थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक महिला से छेड़छाड़ कर दी जब महिला ने शिकायत की तो उसके पति की भी मारपीट कर दी गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दादूखेड़ी निवासी महिला ने बताया कि 30 जून को दोपहर के समय उसके घर में पड़ोस में रहने वाला युवक रामकुमार यादव घस आया और छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो युवक वहां से भाग गया। इसके बाद जब महिला ने शिकायत की तो उसके पति की अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोककर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घना के बाद महिला थाने पहुंची और मामले में केस दर्ज करवाया।




