शिवपुरी। खबर कोलारस थाना क्षेत्र से आ रह है। यहां रिजोदा ग्राम में रहने वाली एक किशोरी अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार रिजोदा में रहने वाली एक किशोरी शाम के समय अपने घर पर ही थी तभी अचानक वह किसी को बिना बताए कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक घर लौटकर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर उसकी आसपास पूछताछ की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले की जानकारी से पुलिस को अवगत कराया।






Be First to Comment