Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : किसान में ट्रक ने मारी टक्कर, मौत, ट्रक सहित चालक पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा पुलिस थाने के सामने फोरलेन हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही विजय सिंह की मौत हो गई। मृतक निंदाई-गुड़ाई के औजार लेने लोहपीटा के डेर पर जा रहा था। निदाई-गुड़ाई का औजार लेने सड़क पार कर रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

किसान विजय सिंह (55) पुत्र काशीराम परिहार निवासी इंदरगढ़ बुधवार की सुबह 7.30 बजे सुभाषपुरा थाने के सामने फोरलेन पार कर रहा था, तभी ट्रक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी। हादसे में विजय सिंह परिहार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला, लेकिन पुलिस ने 15 किमी पीछा कर ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!