Press "Enter" to skip to content

बारई में लूट गया पीडीएस का 150 क्विंटल गेहूं, ग्रामीण बोले सेल्समैन ने कलाबाजारी छिपाने अपने ही लोगों से लुटवाया गेहूं / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर बदरवास क्षेत्र के ग्राम बारई से आ रही है यहां उचित मूल्य की दुकान से बीते रोज पीडीएस का गेहूं ग्रामीणों द्वारा लूट लिया गया। लेकिन उधर ग्रामीणाें का दावा है कि गेहूं उन्होंने नहीं बल्कि सेल्समैन के लोगों ने लूटा है, क्योंकि बीते रोज उन्होंने सेल्समैन की राशन न बांटने को लेकर शिकायत की थी।

पुलिस को की श्किायत में सेल्समैन राहुल गोस्वामी और सहायक सेल्समैन ध्रुव यादव ने बताया कि ग्रामीण ने करीब 150 क्विंटल गेहूं लूट लिया गया वहीं ग्रामीण कह रहे हैं कि दुकान में मात्र 30 क्विंटल के लगभग गेहूं रखा था और सेल्समैन की पोल न खुल जाए इसलिए उन्होंने ही अपने लोगों से गेहूं लुटवा दिया। खास बात यह है कि गेहूं लुटते वक्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नरेश माझी और पटवारी नीरज दांगी मौके पर मौजूद थे। मामला राशन कालाबाजारी से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्रवाई से बचने के लिए यह षडयंत्र रचा गया है।

बारई गांव से कल्ला, सीताराम, खच्चूराम, चिंटूराम, मौकम कुशवाह, रैनवाल, भजनलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय में विपिन पटेल से लिखित शिकायत की थी। राशन नहीं बांटने पर सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों को कार्रवाई की उम्मीद थी। लेकिन बुधवार को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पहुंचे तो घटना ही दूसरी हो गई।

 

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!