शिवपुरी। दिव्यांग बच्चे राष्ट्र की धरोहर होते है। इनका विकास हर हाल में होना चाहिए , ऐसा ही हमारी सरकार का उद्देश्य है । इन छात्र एव छात्राओं को शासन कि किसी भी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। उक्त बात कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने जनपद शिक्षा केन्द्र कोलारस में आयोजित कोलारस व बदरवास के दिव्यांग बच्चो को आवश्यक कृत्रिम उपकरण भेंट करते हुए कही। इस मौके पर कोलारस एसडीएम गणेश जायसवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश मेहता, कोलारस बीआरसीसी जीएस गोलिया, बदरवास बीआरसीसी राजेश कम्ठान उपस्थित थे। शिविर में 37 बच्चो को उपकरण दिए गए। कार्यक्रम का संचालन बीएसी राजकुमार दोहरे ने किया जबकि आभार व्यक्त बीईओ मुकेश मेहता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपक भागोरिया, मुरारी लाल चौधरी, दामोदर प्रसाद वर्मा, विसाहु लाल जाटव, गुरुशरण शर्मा, बृजेश गोलिया, कमरलाल, राकेश सहित क्षेत्र के बीएसी व सीएसी उपस्थित थे।

दिव्यांग बच्चे राष्ट्र की धरोहर : विधायक रघुवंशी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News





Be First to Comment