Press "Enter" to skip to content

नोटबंदी पर बोले प्रेम कुमार- कालाधन रखने वाले ही कर रहे हैं इस फैसले का विरोध

बिहार में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने कालाधन को लेकर विपक्षियों पर निशाना साधा है.
आरा में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे प्रेम कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि पीएम का नोटबंदी एक सराहनीय कदम है जिसका पूरा देश समर्थन कर रहा है. पीएम के इस फैसले का कालाधन रखनेवाले लोग ही विरोध कर रहे हैं.
नोटबंदी पर बोले प्रेम कुमार- कालाधन रखने वाले ही कर रहे हैं इस फैसले का विरोध
सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी के फैसले पर प्रेम ने सहमति जतायी लेकिन शराबबंदी के बाद बनाए गए कानून को काला कानून बताते हुए इसे राज्य सरकार का तुगलकी फरमान करार दिया. उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध और पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और सूबे की विधि व्यवस्था पूरी तरह खराब होने की बात कही.
प्रेम कुमार ने निश्चय यात्रा पर निकले सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके भाषणों में शराबबंदी के बाद दूध से बने पदार्थों की बिक्री बढ़ने की बातें करना को भी प्रेम कुमार ने प्रोपगेंडा बताया.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!