आंकुर्सी में चिकनगुनिया का प्रकोप, डेढ़ सैंकड़ा ग्रामीण पीडि़त
20 दिन गुजरने के बाद भी स्वास्थ्य महकमे ने नहीं ली सुध
भरत शर्मा
सिरसौद। पोहरी अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्राम आंकुर्सी में इन दिनों चिकनगुनिया बुखार का प्रकोप है। गांव में करीब डेढ़ सैंकड़ा से अधिक ग्रामीण इस बीमारी से पीडि़त हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 दिन पूर्व से इस बीमारी का फैलना शुरू हुआ है और धीरे-धीरे ग्रामीण इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। दिनों दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा आसपास के स्वास्थ्य केन्द्रों पर इस बात की जानकारी दी, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य महकमे ने हमारी सुध नहीं ली है। एक-एक घर में छह से आठ लोग इस गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं और दिनों दिन इसकी संख्या बढ़ती जा रही है।
बॉक्स
क्या है चिकनगुनिया
चिकनगुनिया लंबे समय तक चलने वाला जोड़ों का रोग है जो इंसान के शरीर के समस्त जोड़ों को प्रभावित कर शरीर को भी काफी नुकसान पहुंचाता है और कई बार इस बीमारी से जान भी चली जाती है। चिकनगुनिया एडिस मच्छर के काटने से होता है इसे पीले ज्वर का मच्छर भी कहा जाता है। इसके लक्षण आमतौर पर संक्रमित मच्छर के काटने के दो-चार दिनों के बाद सामने आते हैं।
बॉक्स
चिकनगुनिया बुखार के लक्षण
जोड़ों में तेज दर्द के साथ स्नायु दर्द, उच्च तापमान का बुखार, आंखों में रुखापन और जलन, खुश्की। धब्बेदार दाने आमतौर पर बीमारी के दो और 5 दिन के बीच ही सामने आते हैं। यह ज्यादातर धड़ और अन्य अंगों पर होते हैं।
बॉक्स
इनका कहना है
नोट-फोटो कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव का लगाएं।
आपके द्वारा मामले को मेरे संज्ञान में लाया गया है,शीघ्र ही मामले को दिखवाकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
ओपी श्रीवास्तव
कलेक्टर शिवपुरी






Be First to Comment