
शिवपुरी। आए दिन लगातार हो रही दुर्घटनाओं को मद्देनजर यातायात विभाग द्वारा लोगों को यातायात के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात सूबेदार गायत्री इटोरिया द्वारा आज नालंदा अकेडमी में यातायात जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान सूबेदार इटोरिया ने छात्र-छात्राओं को वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई तथा वाहन को सड़क पर चलाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना होता है और किन-किन नियमों का पालन करना होता है इसके संबंध में भी बताया गया। उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट के वाहन चलाना घातक हो सकता है। हेलमेट दुर्घटना में सिर को सुरक्षित रखता है। उन्होंने बताया कि ऐसे कई हादसे सामने आए हैं कि अगर वह हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी, इसलिए अपनी जिंदगी की कीमत समझो और हेलमेट पहनना शुरू कर दो। यह दुर्घटना से तो बचाता ही है साथ ही धूल, मिट्टी से भी चेहरे को बचाता है। इस प्रकार बिना हेलमेट पहन के वाहन चलाने वाले लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा कई तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा अकेडमी संचालक डॉ. स्वप्रिल माथुर भी उपस्थित थे।






Be First to Comment