Press "Enter" to skip to content

एक बार फिर रुका कस्टगेट से गांधी चौक सड़क का निर्माण कार्य


सीएमओ ने कहा कि आज से पुन: शुरू होगा काम, ठेकेदार को आ गया था हार्टअटैक 
नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के धरने के बाद शुरू हुआ निर्माण कार्य
शिवपुरी। कस्टमगेट से गांधी चौक सड़क निर्र्माण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा को धरने पर बैठने के लिए विवश होना पड़ा था। उनके धरने पर बैठने के ढाई घंटे के भीतर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पहल कर सड़क निर्माण का काम बुधवार को दोपहर शुरू तो कराया था, लेकिन गुरूवार को काम अचानक रोक दिया गया। सीएमओ का कहना है कि ठेकेदार को हार्टअटैक आने के कारण काम रोका गया था। लेकिन अब ठेकेदार शिवपुरी आ गया है और आज से काम शुरू हो जाएगा। उधर नगर पालिका उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा ने धमकी दी है कि यदि काम पुन: शुरू नहीं हुआ तो 21 मई से वह धरने पर बैठ जायेेंगे। लेकिन समाचार लिखे जाने तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ था। 
नगर पालिका की पांच सड़कें कस्टमगेट से गांधी चौक, कोर्ट रोड़, मीट मार्र्केट रोड़, महल के पीछे रोड़, पोहरी वायपास से स्टेशन रोड़ का ठेका 23 प्रतिशत बिलो में लगभग 3 करोड़ 65 लाख रूपए का शिवम कंस्ट्रेक्शन को मंजूर हुआ था। इनमें से कस्टमगेट से गांधी चौक तक सड़क बनाने के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा ने स्थानीय जनता की मांग पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी रणवीर कुमार पर दवाब बनाया और उन्हें आश्वस्त किया गया था कि 13 अप्रैल तक उक्त सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा। परन्तु जब एक माह बाद भी काम की शुरूआत नहीं हुई तो नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा ने अपने ही प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने का निणर्य लिया और 17 मई को अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस कस्टमगेट पर धरने पर जा बैठी। यहां नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा ने चर्चा करने आए सीएमओ रणवीर कुमार से साफ-साफ कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा और सड़क निर्माण शुरू होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। इस धमकी का असर यह हुआ कि सीएमओ ने कलेक्टर से चर्चा कर आनन फानन में सड़क निर्र्माण का काम शुरू कराया और ठेकेदार ने सड़क की खुदाई प्रारंभ कर दी। जिससे कस्टम गेट क्षेत्र में सड़क खुद गर्ईलेकिन स्थानीय नागरिकों को झटका तब लगा जब गुरूवार को कोई काम नहीं हुआ और इससे ऐसा लगा कि सड़क निर्माण का काम रूक गया है और सड़क की खुदार्ई से स्थानीय नागरिकों के समक्ष संकट और अधिक घना हो गया है। 
लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी अब बनायेगी सड़क: सीएमओ रणवीर कुमार
मुख्य नगर पालिका अधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि जिन पांच सड़कों के निर्र्माण का ठेका शिवम कंस्ट्रक्शन को मंजूर हुआ था वह पर्र्याप्त मशीनरी न होने के कारण काम नहीं कर पा रहा था। इस कारण शिवम कंस्ट्रक्शन के संचालक की सहमति से सड़कों के निर्माण का काम मेसर्र्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। कस्टमगेट से गांधी चौक तक सड़क निर्र्माण का काम गुरूवार को लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शुरू किया था, लेकिन अचानक कंपनी के संचालक पवन धाकड़ को हार्र्टअटैक आने के कारण काम गुरूवार को नहीं हुआ था। शिवम कंस्ट्रक्शन से मेसर्र्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन को काम कैसे ट्रांसफर हुआ इसके विषय में सूत्रों का कथन है कि अध्यक्ष उपाध्यक्ष के धरने के बाद कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी रणवीर कुमार को चर्चा के लिए बुलाया। सीएमओ ने कलेक्टर को बताया कि शिवम कंस्ट्रक्शन काम करने में रूचि नहीं ले रही है। इस पर शिवम कंस्ट्रक्शन के संचालक को बुलाकर कलेक्टर ने काम शुरू करने को कहा। इस दवाब के परिणाम स्वरूप जब कंपनी के कर्मचारी जेसीबी लेकर मौैके प र गए तो वहां जेसीबी से एक युवक का सिर फूट गया जिससे काम शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद मेसर्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के संचालक पवन धाकड़ को बुलाया गया और उनकी शिवम कंस्ट्रक्शन के संचालक से चर्चा करार्ई गर्ई। इसके बाद सड़क निर्र्माण का काम मेसर्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन को देने पर सहमति बनी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि नगर पालिका के सामने की सड़क भी मेसर्र्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के संचालक पवन धाकड़ ने बनबार्ई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!