सुबह 4 बजे घटी घटना, मौके पर मौजूद लोगों ने दुकान की शटर तोड़कर बुझाया आग को

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पुराने बस स्टैंड स्थित आदर्श एजेंसी नाम से संचालित दुकान में सुबह 4 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आगजनी में लगभग 1 लाख से अधिक का नुकसान हो गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।
पुराना बस स्टैंड के सामने स्थित नगर पालिका कॉम्प्लेक्स में संचालित कोल्डड्रिंक व आईसक्रीम की दुकान में अल सुबह आग लग गई। दुकान मालिक सागर सिकरवार ने बताया कि वह ठंडे पेय पदार्थ बेचने का काम करते हैं एवं रोज की ही तरह शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। तभी सुबह करीब 4 बजे फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जिस पर वह तुरंत उठकर दुकान पर आए तो दुकान में आग लग रही थी जिस पर दुकान की शटर तोड़कर आग को बुझाया गया। इस आगजनी में दुकान मालिक के 3 बड़े फ्रीज आईसक्रीम, कोल्डड्रिंक सहित तकरीबन 1 लाख से अधिक का नुकसान का अंदेशा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।






Be First to Comment