Press "Enter" to skip to content

जैन मिलन ने की जैन धर्म के सभी पंथों की मिलन बैठक

शिवपुरी। जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन शाखा शिवपुरी की मासिक बैठक अध्यक्ष अतिवीर भानू प्रकाश जैन, ललिता जैन एवं सचिव अशोक जैन, मंजू जैन के नेतृत्व में जैन आयोजि की गई। बैठक में जैन धर्म के सभी पंथों दिगम्बर, श्वेताम्बर, स्थानकवासी, तेरहपंथी, बीसपंथी द्वारा एकता, प्रेम, सद्भाव, धार्मिक संस्कारों में आदान-प्रदान करने हेतु उपस्थित सभी विद्वानों द्वारा अपने-अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। बैठक संस्था के सदस्य वीर मुकेश जैन, वीरां. पिंकी जैन के निज निवास श्रीराम कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 16 जून से 25 जून तक जैन धर्म के संस्कार शिविर में जैन धर्म के राष्ट्रीय विद्वान रतनलाल जी बेनाड़ा के द्वारा जैन संस्कार सीखने हेतु संस्था के सदस्यों ने आवेदन फार्म भरकर अपनी सहमति दी। बैठक में क्षेत्र क्रमांक 2 की कार्यकारिणी में शिवपुरी जिले से आठ पदाधिकारियों के चयन एवं नवीन सदस्य वीर विवेक जैन, वीरां. अंजनी जैन आदि का दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जून से 13 जून तक आईपीएल की तर्ज पर पोलोग्राउण्ड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में संस्था द्वारा दो टीमों को उतारा जाएगा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!