
दिनारा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत ग्राम केंद्र थनरा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की पर्यवेक्षक सपना दुबे द्वारा जनसंपर्क किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत उपस्थित थे। इसके अलावा थनरा समयदानी कार्यकर्ता चन्द्रप्रकाश जैन, व्यवस्थापक शिबनारायन शर्मा रहे, अलगी आबास सेबड़ी चन्दबारा के समयदानी मुन्नालाल बाथम और व्यवस्थापक विनोद यादब मौजूद रहे। आज के कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक की भूमिका सपना दुबे थीं जिनके द्वारा लोगों ने संपर्क कर सरकार की योजनाओं एवं उद्देश्य को बताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि केंद्रों पर संगठन की अपेक्षा अनुरूप कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं।






Be First to Comment