खनियांधाना। ब्लॉक के ग्राम गनेशखेडा मे चल रही भव्य संगीतमय श्री मदभागवत कथा के पंचम दिवस के अन्तराल मे कथा व्यास ( पं श्री प्रमोद कुमार शास्त्री ) मामौनी खुर्द वालों ने भगवान श्री कृष्ण की अति सुंदर वाल लिलाओं का वर्णन करते हुए पूतना त्रर्णावृत आदि राक्षसो का वध किया और सुंदर माखन चोरी की लीला का वर्णन किया जिसमें ने भजन सूनी है गोकुल नगरिया आजा आजा सावारिया भजनो पर सुंदर नृत्य किया आगे व्यास जी ने वताया कि मनुष्य शरीर रुपी काली दह मे वेठे अभिमान रुपी कालिया नाग का उद्वार किया तथा चीर हरण की लीला में गोपियों के अन्दर वासना रुपी वस्त्र का हरण किया आगे व्यास जी गोर्वधन महाराज की सुंदर कथा का श्रवण कराया जिसमें यजमान श्री अमोल सिंह वघेल ने भगवान गोर्वधन महाराज की झांकी लगाई गई और पूजा की जिसमें 56 प्रकार के भोग लगाये गए जिसमें ओरगन वादक श्री अयोध्या प्रसाद जी ( मनपुरा वाले ) व पेड़ वादक दीपेन्द्र राजा ( आमोल वाले ) और ढोलक वादक सुखलाल जी ( दतिया वालो ) ने संगीत का वहुत सुंदर प्रदर्शन किया यह आयोजन समस्त ग्राम गनेशखेडा वासियों के द्वारा किया जा रहा है






Be First to Comment