खनियॉधाना:- धर्म नगरी खनियॉधाना मे प्रथम वार आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती ओजस्वी वक्ता परम पूज्य मुनि श्री विशोक सागर जी महाराज एंव परम पूज्य मुनि श्री विघेह सागर जी महाराज का 15 वा वर्षायोग 2017 का सोभाग्य खनियॉधाना को प्राप्त हुआ | मुनि श्री के प्रवेश अपार जनसमूह व जयकारो व गाजे बाजे के वीच श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन बडे मन्दिर मे पहूचा |
मुनि श्री संघ प्रात: 7 बजे कथ्था मील से विहार करते श्री हुऐ मुख्य मार्ग नया बस स्टेण्ड . टेकरी मन्दिर . पुरानी नगरपालिका चौराहा. होते हुऐ श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन बडा मन्दिर पहुचे | जहॉ जगह जगह रास्ते मे श्रावक श्राविकाओ ने मुनि संघ के पग प्रच्छालन व आरती उतार कर आगवानी की |
शुरू हुआ भव्य लवाजमे के साथ जुलूस:-
आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज से दीक्षित सभी साधुओं के मंगल प्रवेश का भव्य जुलूस लवाजमे के साथ शुरू हुआ। जिसमें सबसे आगे श्रावक व बच्चे जैन ध्वज लिये आगे चल रहे थे। उनके पीछे डी.जे जैन भजनों की मधुर स्वर लहरियां बिखेर रहे थे।
जहॉ पर समाज के श्रावक श्राविकाओ द्वारा मुनि संघ के पग प्रच्छालन व आरती उतार कर आगवानी की मुनि श्री के पग प्रच्छालन व आरती की श्रावक श्राविकाओ मे होड लगी हुई थी |
मंगल प्रवेस शोभायात्रा जुलूस मे शामिल श्राद्धालु जैन धर्म के जयधोष से वातावरण को धर्ममय वना रहेथे| चारो ओर भक्ति रस झलक रहा था|
मंगल प्रवेश के साथ दोपहर 3:30 बजे प्रवचन
12/7/2017. को सुबह 7:00 बजे मुनि श्री के केशलोंच | दोपहर 2 बजे चतुर्मास स्थापना शुध्दी एंव मुनि श्री के प्रवचन
16/7/2017 को मुनि श्री के प्रवचन दोपहर 2 बजे चतुर्मास महोत्सब मंगल स्थापना एंव मुनि श्री के प्रवचन का आयोजन होगा






Be First to Comment