Press "Enter" to skip to content

लायन्स प्रांत 3233ई-1 की केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लायन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ से बने तीन नए एमजेएफ

शिवपुरी। विगत दिवस ग्वालियर में लायन्य साउथ का प्रांत 3233ई-1 की केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लायन्स इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन्स डॉ. नरेश अग्रवाल उपस्थित रहे। लायन्स प्रांत की केबिनेट ने प्रांतपाल एमजेएफ नितिन मांगलिक के नेतृत्व में शपथ ली। कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लायन्स व लायनेस क्लब से प्रांतीय मेम्बर्स के रूप में एमजेएफ महिपाल अरोरा अध्यक्ष, लायन्स अजेयराज सक्सेना, कोषाध्यक्ष, एमजेएफ पवन जैन, लायन्स राकेश जैन, लायन्स आलोक गुप्ता जोन चेयरमैन, ला. पवन जैन स्पेशल डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री, ला.  रवि, ला. पवन शर्मा, ला. राजेन्द्र शिवहरे, ला. पीडी सिंघल, ला. जयदीप माहेश्वरी, ला. सुनील बिसानी, ला. निर्जय जैन, ला. नरेन्द्र जैन भोला, लायनेस सुरेखा माहेश्वरी अध्यक्ष, मीना जैन, संगीता जैन, राजबिंदल, बीना जैन, रुचि जैन, नीलम बिसानी आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लायन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ ने तीन नये एमजेएफ ला. महिपाल अरोरा, ला. आलोक गुप्ता , ला. राकेश जैन के रूप में प्रांत में दिए जिसके लिए उन्हें इन्टरनेशनल डायरेक्टर लायन्स नरेश अग्रवाल  द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब के कोषाध्यक्ष ला. अजेयराज सक्सेना को भी क्लब ड्यूज समय पर देने के लिए इन्टरनेशल डायरेक्टर ने सम्मानित किया। इसी श्रृंखला में शिकागो, यूएसए, इंटरनेशल कन्वेनशन में भाग लेने वाले लायन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के ला. पवन जैन-लाय. मीना जैन, एमजेएफ पवन जैन-लाय. संगीता को भी इन्टरनेशल डायेक्टर ने सम्मानित किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!