Press "Enter" to skip to content

पीएम मोदी ने चार सालों में दिया सबसे छोटा भाषण

pm भाषण 2017 के लिए चित्र परिणामभारत मंगलवार को आजादी की 70वीं सालगिरह
मना रहा है. पूरे देश में आजादी के इस पर्व को लेकर उत्साह है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण किया और देश को
संबोधित किया. इस बार पीएम मोदी ने अब तक का सबसे छोटा भाषण दिया. इस बार
उनका भाषण 54 मिनट का रहा.

पीएम मोदी अपने लंबे भाषणों के लिए जाने जाते हैं. अपने पिछले मन की बात
में पीएम ने कहा था कि उन्हें अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि वह बहुत लंबा
भाषण देते हैं. उन्होंने कहा था कि लोगों की शिकायतों का ध्यान रखते हुए इस
बार वह 40 से 50 मिनट में अपना भाषण पूरा कर लेंगे. अपने वादे को पूरा
करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार एक घंटे से कम समय में अपना
संबोधन समाप्त कर लिया.

मोदी ने पीएम के रूप में 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से पहली बार
देश की जनता को संबोधित किया था. तब उन्होंने 65 मिनट का भाषण दिया था.
इसके बाद साल 2015 में उनका संबोधन 86 मिनट तक चला था और पिछले साल उनका
भाषण डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चला था. पिछले साल उन्होंने 94 मिनट का भाषण
दिया था. स्वतंत्रता दिवस पर लंबे भाषण की वजह से पीएम सोशल मीडिया पर
ट्रोलिंग के शिकार भी हुए थे.

इस साल पीएम मोदी ने अपने भाषण में तीन तलाक, कश्मीर मुद्दे का जिक्र किया.
उन्होंने गोरखपुर अस्पताल और मंडी हादसे में हुई मौतों पर शोक भी व्यक्त
किया. अपने भाषण में पीएम ने कहा कि देश की आजादी की 75वीं सालगिरह तक भारत
में कई बड़े बदलाव होंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!