Press "Enter" to skip to content

बीच सड़क भीड़ ने दी ये खतरनाक सजा


Image result for महिला की पीट-पीटकर हत्या

साहेबगंज (झारखंड)। राधा गांव थाना क्षेत्र में शनिवार को भीड़
ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वजह सामने आई एक लड़की की चोटी
काटने का शक। इससे पहले भी भीड़ ने राज्य के कई हिस्सों में अपना खतरनाक
फैसला सुनाया है। इस बार शिकार बनी एक महिला। लोगों ने उसके 9 साल के बच्चे
को भी नहीं छोड़ा और उसे जमकर पीटा।

-दरअसल,
राधा गांव में एक लड़की की चोटी कट गई थी। इस घटना से लोग आक्रोशित थे। तभी
किसी ने अफवाह फैला दी कि ये किसी गिरोह ने किया है।
-इसी बीच पांच भिखारियों का समूह उस ओर से निकला। लोगों को शक हुआ कि महिला समेत पांचों भिखारी चोटी काटने वाले गिरोह के सदस्य हैं।
-फिर क्या था। लाठी-डंडे, रॉड, जिसे जो मिला उसके साथ भिखारियों पर टूट
पड़े। पुलिस जब तक पहुंची महिला ने दम तोड़ दिया था। उसके बाकि साथी हॉस्पिटल
में भर्ती है।
-बताते चलें कुछ ऐसी ही अफवाह की वजह से मई में जमशेदपुर के राजनगर में चार
लोगों की हत्या कर दी गई थी। किसी ने यह अफवाह फैला दी थी कि ये बच्चा
चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं।
-इनमें से एक युवक रोता रहा,
गिड़गिड़ाता रहा। पर किसी ने उसकी एक ना सुनी। युवक हाथ जोड़े काफी देर तक
लोगों से अपनी जान बख्श देने की गुहार लगाता रहा। पर भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी
हत्या कर दी थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!