रायपुर। 24 बैंक खातों में से 36 ट्रांजेक्शन के जरिए सहारा के मैनेजर द्वारा 3 करोड़ की ठगी किये जाने के मामले का खुलासा हुआ है।
रायपुर
पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इस मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को
गिरफ्तार किया है। इनसे 30 मोबाइल फोन, 12 सिमकार्ड, बैंक सील, 4 पासबुक, 5
लैपटॉप और 8 चैकबुक भी जब्त की गई है।
पकड़े गए आरोपियो में अनवर
उर्फ मोहम्मद खुस्तर परवेज, फिरोज अहमद उर्फ दीपक, विनोद पासवान उर्फ विनय
कुमार, फिडेलिस हैरिस इकेचु उर्फ ड्रे, मार्टिन योबन्ना न्वासोलिया और
रपुलुचुक्व इवरिस्ट्स नवावुजे उर्फ़ बेन शामिल है।
24 बैंक खातों में से 3 करोड़ की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार
टैग: रायपुर



