बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर जलगांव से इंदौरजा रही बस को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए।
जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जानकारी के मुताबिक
हादसा रविवार रात करीब डेढ़ बजे हाईवे पर झिरी और असीरगढ़ के बीच में हुआ।
इसमें
बस और मिनी ट्रक की टक्कर में बस में सवार यात्री घायल हो गए। घटना के बाद
बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। निंबोला पुलिस को खबर लगने
पर मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और डायल 100 को खबर कर घायलों को उपचार के लिए
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह हैं घायल
घायल
में जयकुमार पिता गणपतलाल, गोकुल यादव, जावेद रशीद, नीलाबाई प्रकाश, पूजा
प्रकाश, लंछा पिता कैलाश, शांताबाई रघु सहित अन्य घायल हुए हैं।





Be First to Comment