Press "Enter" to skip to content

संगठन चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न पिछोर ब्लॉक कांग्रेस की कमान पुन: पाराशर को

पिछेार
संगठन चुनाव को लेकर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय धुआंधार भवन पर
कांग्रेस की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस आई दिल्ली से पधारे जिला निर्वाचन
अधिकारी अविनाश दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में, विधानसभा प्रभारी मोहनसिंह
राठौर की अध्यक्षता में, हरनाम सिंह डीओरओ गुना, हरवीरसिंह  रघुवंशी जिला
कांग्रेस प्रवक्ता के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछेार एवं
खनियांधाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं
कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्ष एवं
संगठन पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसमें पिछेार ब्लॉक
कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर एवं खनियांधाना में सलीम खां को
कांग्रेस अध्यक्ष में रूप में संगठन की जिम्मेदार पुन: सौंपी गई है। बैठक
में उपस्थित  कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए श्री दीक्षित ने कांग्रेस को
एकजुट होकर कार्य करने की बात कहीं। और कहा कि आप लोगों को ज्योतिरादित्य
सिंधिंया जैसा सांसद एवं केपीसिंह जैसा विधायक मिला है वह धन्यवाद के पात्र
हैं। इन दोनो के सहयोग से क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। वहीं हरनाम
सिंह डीआरओ गुना ने कहा कि पिछेार विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता
के.पी.सिंह ने पिछोर एवं खनियांधाना में हिन्दू मुस्लिम की एक मिसाइल कायम
की है। पिछेार में हिन्दू, तो खनियांधाना में मुस्लिम अध्यक्ष है, जो एक
मिशाल है। केपीसिंह जैसे विधायक जन हितैसी एवं विकास के मसीहा हैं। वहीं
हरवीर सिंह ने सेक्टर प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं को संवोधित कर कहा कि
कार्यकर्ता अपने बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को मजबूत कर वर्तमान सरकार के
क्रियाकलापों की जानकारी आमजनता को दे ताकि सरकार की कथनी एवं करनी को जनता
जान सके। विधानसभा प्रभारी मोहनसिंह राठौर ने संगठन पर चर्चा करते हुए
संगठन को मजबूत करने का आहवान किया। कांग्रेस संगठन पदाधिकारियों ने आगामी
चुनाव वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश की बागड़ोर ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों
में सौंपने की मांग की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कय्यूम खां,
प्रहलादसिंह यादव खनियांधाना, प्रवक्ता रामकुमार पाण्डे, रामकिशोर सोनी,
संजीव राजौरिया, लक्ष्मीनारायण शर्मा, सीताराम शर्मा, अत: मोहम्मद, रामसिंह
तोमर, राकेश पाठक, रमेश पुरी, वलराम कवंरिया, हरीशंकर शर्मा, बद्रीप्रसाद
लोधी, विनोद मिश्रा, ग्याप्रसाद आदिवासी, शालिगराम लोधी, सदाराम लोधी,
ओमप्रकाश सोनी, मो.सलीम खां, शंकरलाल जी कुशवाहा, शिवकांत पटसारिया,
मेवालाल पटेल, धनीराम रजक, देवनारायण यदव, दिनेश मिश्रा, दूल्हा यादव,
मनोहर अहिरवार, संतोषसिंह गौर, दुर्गसिंह बुन्देला, कोमल पंसारी, सियाराम
भार्गव, जशवंतसिंह लोधी, जीवनलाल जाटव, पवन मिश्रा, सहदेव श्रीवास्तव, अरूण
शर्मा, दामोदर आदिवासी, मुलायमसिंह परिहार, वसंत श्रीवास्तव, राजू भार्गव,
रामकुमार रहोरा, सीताराम झां, इमरत आदिवासी, भजनलाल, जगदीश शर्मा, वीरसिंह
लोधी, अशोक शर्मा, रामनिवास शर्मा, रामसेवक जाटव सुजावनी, हनुमंतंिसह
लोधी, वलवीर कोली, राजकुमार केवट, एड. लेवन सिंह रजक आदि।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!